कोरोना को नियंत्रित करने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग कर जागरूक/जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं-*

*कोरोना को नियंत्रित करने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग कर जागरूक/जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं-


कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम में विगत महीने से निरंतर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने एवं आमजन को कोरोना की रोकथाम व बचाव हेतु जागरूकता के उद्देश्य से एसपी नार्थ श्री शैलेंद्र सिंह चौहान ने आज दोपहर थाना हनुमानगंज क्षेत्र का भ्रमण किया एवं काजीकेम्प क्षेत्र में स्वयं अलाउंसमेन्ट कर आमजन को जागरूक किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें, अति आवश्यक कार्य होने पर ही मास्क लगाकर बाहर निकलें। घरों में बच्चें व बुजुर्गों को विशेषकर ध्यान रखें व उन्हें बिल्कुल भी बाहर न निकलने देवें। विगत महीने से जारी लॉक डाउन के दौरान शासकीय दिशा निर्देश का पालन कर पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी से यही अपेक्षाएं है कि आगामी दिनों में भी इसी तरह जिम्मेदार व जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएंगे। 


श्री चौहान ने अपील कर कहा कि रमजान का महीना चल रहा है, सभी शहरवासी अपने घरों में ही नमाज पढ़े, मस्जिद बिल्कुल न जाएं। मोहल्ले, कॉलोनी में घूमे नही। घर के सामने बैठकर भीड़भाड़ बिल्कुल न लगाएं। हमारे प्रदेश व देश के जो पुलिसकर्मी कोरोना की रोकथाम में ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए एवं कोरोना से जंग हार गए है, उन लोगों का बलिदान व्यर्थ न जाने दें। कोरोना को नियंत्रित करने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।


Popular posts
गरीबों, मजदूरों, किसानों के खातों में 16 हजार 489 करोड़ ट्रांसफर किये गये सरकार ने गरीबों के लिए खोला खजाना – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
छत्तीसगढ़ सरकार  प्रवासी मजदूरों को राहत देने मे सक्रिय . दी जा रही बड़ी राहत : ... कोरबा छत्तीसगढ़ से सिमरन कौर
Image
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि इस संकट और कष्ट के समय हम मजदूरों के साथ खड़े हैं।
Image
कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव व जागरूकता हेतु पुलिस टीम कंटेन्मेंट इलाकों ने मोटरसाइकिल से कर रही पेट्रोलिंग-*
Image
दमोह -बस में मिली कोरोना पॉजिटिव महिला कलेक्टर तरुण राठी मौके पर मौजूद भोपाल से मजदूरों को लेकर निकली थी बस....
Image