2 नए कोरोना पॉजीटिव, संक्रमितों की संख्या 31 हुई, लग सकता है कर्फ्यू


2 नए कोरोना पॉजीटिव, संक्रमितों की संख्या 31 हुई, लग सकता है कर्फ्य


April 22, 2020
जबलपुर, यशभारत।


जबलपुर से एक बार फिर से खबर अच्छी नहीं है यहां 2 नए कोरोना पॉजीटिव मिले हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है 1 मौत भी हो चुकी है जबकि 7 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं आज शाम कलेक्टर भरत यादव की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने संकेत दिए कि जरूरत पड़ी तो जबलपुर में सख्त कर्फ़्यू भी लगाया जा सकता है।


आईसीएमआर लैब से आज बुधवार को 64 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स और प्राप्त हुई है । इनमें से दो को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है । कोरोना संक्रमित पाये गये इन दो व्यक्तियों में से एक चांदनी चौक हनुमानताल निवासी 38 बर्षीय निजामुद्दीन हैं जो शायदा बेगम के परिवार के हैं।


दूसरे पाजिटिव पाये गये 38 बर्षीय संजय खटीक ग्वालियर के हैं और कल ही ट्रक से यहां पहुंचे थे । उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट से ही लक्षण पाये जाने पर विक्टोरिया हॉस्पिटल भेज दिया गया था । आज बुधवार की रात को मिली शेष 62 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं । इस तरह जबलपुर में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 31 हो गई है । इनमे से एक चांदनी चौक निवासी शायदा बेगम को मृत्यु के बाद लिये गये सेम्पल के परीक्षण में पाजिटिव पाया गया था । जबलपुर में अभी तक 7 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं ।


श्रीकांत दुबे
जबलपुर


Popular posts
गरीबों, मजदूरों, किसानों के खातों में 16 हजार 489 करोड़ ट्रांसफर किये गये सरकार ने गरीबों के लिए खोला खजाना – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
छत्तीसगढ़ सरकार  प्रवासी मजदूरों को राहत देने मे सक्रिय . दी जा रही बड़ी राहत : ... कोरबा छत्तीसगढ़ से सिमरन कौर
Image
कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव व जागरूकता हेतु पुलिस टीम कंटेन्मेंट इलाकों ने मोटरसाइकिल से कर रही पेट्रोलिंग-*
Image
चना एवं मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी आज से* 
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि इस संकट और कष्ट के समय हम मजदूरों के साथ खड़े हैं।
Image