24 घंटे में लाक डाउन के दौरान विभिन्न थानों में  57 प्रकरण दर्ज

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय भोपाल 
मध्य प्रदेश शासन
 समाचार


*24 घंटे में लाक डाउन के दौरान विभिन्न थानों में  57 प्रकरण दर्*


भोपाल : 10 अप्रैल 2020


शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सम्पूर्ण क्षेत्र में लॉक डाउन किया गया है। पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इस ओर पुलिस कर्मियों की विभिन्न क्षेत्रो में तैनाती की गई है और सोशल डिस्टेसिंग से कोरोना से बचाव की जनसामान्य को समझाईश भी दी जा रही हैं।
 आज पुलिस  द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर पिछले 24 घंटे में विभिन्न धाराओं में 57 प्रकरण दर्ज किए हैं। उक्त सभी प्रकरण शासकीय आदेश के उल्लंघन में यानी बे- वजह बाहर घूमने, किराने की दुकान और सब्जी बेचने से संबंधी प्रकरण दर्ज किए गए हैं। लॉक डाउन के दौरान पुलिस द्वारा 22 मार्च से अब तक 867 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
-0-
क्रमांक/770/141 
नाथानी/अनुराग


Popular posts
सिंहपुर नरसिंहपुर के पास 44 मजदूरों से भरी बस पलटी.
Image
कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव व जागरूकता हेतु पुलिस टीम कंटेन्मेंट इलाकों ने मोटरसाइकिल से कर रही पेट्रोलिंग-*
Image
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि इस संकट और कष्ट के समय हम मजदूरों के साथ खड़े हैं।
Image
नगर सुरक्षा समिति के सभी सदस्यो को अति पुलिस अधीक्षक भोपाल दिनेश कौशल जी के हाथों हुआ भोजन सामग्री का वितरण व करोंद में स्टाफ़ के साथ चेकिंग कर की स्टाफ़ की तारीफ़ 💐
Image
छत्तीसगढ़ सरकार  प्रवासी मजदूरों को राहत देने मे सक्रिय . दी जा रही बड़ी राहत : ... कोरबा छत्तीसगढ़ से सिमरन कौर
Image