सामाजिक सुरक्षा पेंशन और जनधन खाते के हितग्राहियों के घरों पर जाकर राशि वितरित करने के कलेक्टर के निर्देश नरसिंहपुर

सामाजिक सुरक्षा पेंशन और जनधन खाते के हितग्राहियों के घरों पर जाकर राशि वितरित करने के कलेक्टर के निर्दे
================================
जिले में यह देखने में आ रहा है कि बैंकों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और जनधनखाते के हितग्राहियों की लंबी- लंबी लाइनें लग रही हैं। बैंक प्रबंधन द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है। बैंकों के आगे क़तार में खड़े अधिकांश लोग वृद्ध हैं। इस आयु वर्ग के लोगों का कोरोना वाईरस के संक्रमण से प्रभावित होना उनके जीवन के लिये घातक हो सकता है। लोकहित में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और जनधन खाते के हितग्राहियों को बैंकों से राशि के वितरण को प्रतिबंधित करना आवश्यक है। कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी नरसिंहपुर श्री दीपक सक्सेना ने दंड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किया है।
         जारी आदेश के अनुसार लाकडाऊन अवधि में बैंक शाखा से सामाजिक सुरक्षा पेशन और जनधन खाते के हितग्राहियों को राशि का वितरण प्रतिबंधित किया जाता है। कलेक्टर ने बैंक प्रबंधन को आदेशित किया है कि वह लाक डाऊन अवधि में सामाजिक सुरक्षा पेशन और जनधन खाते के हितग्राहियों को राशि का वितरण घर- घर जाकर करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Jansampark Madhya Pradesh


Popular posts
सिंहपुर नरसिंहपुर के पास 44 मजदूरों से भरी बस पलटी.
Image
कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव व जागरूकता हेतु पुलिस टीम कंटेन्मेंट इलाकों ने मोटरसाइकिल से कर रही पेट्रोलिंग-*
Image
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि इस संकट और कष्ट के समय हम मजदूरों के साथ खड़े हैं।
Image
नगर सुरक्षा समिति के सभी सदस्यो को अति पुलिस अधीक्षक भोपाल दिनेश कौशल जी के हाथों हुआ भोजन सामग्री का वितरण व करोंद में स्टाफ़ के साथ चेकिंग कर की स्टाफ़ की तारीफ़ 💐
Image
छत्तीसगढ़ सरकार  प्रवासी मजदूरों को राहत देने मे सक्रिय . दी जा रही बड़ी राहत : ... कोरबा छत्तीसगढ़ से सिमरन कौर
Image