अवैध शराब तस्कर को थाना हनुमानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार-*

 


*लॉक डाउन के दौरान अवैध शराब तस्कर को थाना हनुमानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार-


           दिनांक 12  मई 2020 को थाना हनुमानगंज पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लेकर जनकपुरी में खड़ा है उक्त सूचना की तस्दीक पर आरोपी *अनिल सैनी पिता उदय चंद सैनी निवासी भोपाल कोचिंग के पास कुम्हार पुरा पीर गेट भोपाल* को अवैध अंग्रेजी शराब 8 बोतल के साथ पकड़ा, जिसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही पश्चात अपराध क्रमांक 507/2020 धारा 34 आबकारी एक्ट, 188 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि lockdown के दौरान भोपाल शहर में शराब की दुकानें बंद होने से शराब को अच्छे दाम मिल रहे थे, इसलिए भोपाल शहर के पड़ोसी जिले के श्यामपुर दोराहा जाकर Wine Shop से सस्ते दाम में शराब लेकर आया और भोपाल में महंगे दाम में बेचने की तैयारी में था, उसके पहले पकड़ा गया।


 उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी हनुमानगंज महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सत्येंद्र चौबे आरक्षक शिवप्रताप आरक्षक राजवीर द्वारा की गई।


Popular posts
गरीबों, मजदूरों, किसानों के खातों में 16 हजार 489 करोड़ ट्रांसफर किये गये सरकार ने गरीबों के लिए खोला खजाना – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
छत्तीसगढ़ सरकार  प्रवासी मजदूरों को राहत देने मे सक्रिय . दी जा रही बड़ी राहत : ... कोरबा छत्तीसगढ़ से सिमरन कौर
Image
कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव व जागरूकता हेतु पुलिस टीम कंटेन्मेंट इलाकों ने मोटरसाइकिल से कर रही पेट्रोलिंग-*
Image
चना एवं मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी आज से* 
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि इस संकट और कष्ट के समय हम मजदूरों के साथ खड़े हैं।
Image