प्रवासियों के लिए गोटेगांव- जबलपुर रोड पर नि:शुल्क भोजन केन्द्र की व्यवस्था* 

*प्रवासियों के लिए गोटेगांव- जबलपुर रोड पर नि:शुल्क भोजन केन्द्र की व्यवस्था*



 गोटेगांव- जबलपुर रोड पर खरया पेट्रोल पम्प मैदा मिल के पास सुदूर स्थानों से अपने घरों को वापस लौट रहे प्रवासियों के लिए भोजन केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र में प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, मठा एवं सत्तू की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। पैदल चलने वाले लोगों के लिए पदवेश (जूता/ चप्पल) की व्यवस्था भी की गई है। यह व्यवस्था तब तक के लिए रखी गई है, जब तक इसकी आवश्यकता प्रवासियों के लिए रहेगी। भोजन केन्द्र पर साबुन- पानी, सेनेटाईजर, मास्क की व्यवस्था भी की गई है और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा जा रहा है। यह भोजन केन्द्र प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित किया जा रहा है। इस केन्द्र का संचालन केशव स्मृति मंडल द्वारा किया जा रहा है।
         केशव स्मृति मंडल ने अधिकारियों, समाज सेवियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों और सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें कोई प्रवासी मजदूर आते- जाते दिखें, तो उन्हें उक्त नि:शुल्क भोजन केन्द्र पर भेजें।


    *संबाददाता* 
  अरुण कुमार लोधी 
        गोटेगाँव


Popular posts
कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव व जागरूकता हेतु पुलिस टीम कंटेन्मेंट इलाकों ने मोटरसाइकिल से कर रही पेट्रोलिंग-*
Image
गरीबों, मजदूरों, किसानों के खातों में 16 हजार 489 करोड़ ट्रांसफर किये गये सरकार ने गरीबों के लिए खोला खजाना – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
छात्रों के हित में मप्र सरकार के राहतभरे फैसले
Image
सीएम शिवराज सिंह का बयान, सभी निजी स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ले सकेंगे, कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा
Image
HARDA जन सेवा के साथ साथ वन्य जीवों की भी जान बचा रहे है मध्यप्रदेश पुलिस डायल-100 सेवा के कोरोना फाइटर
Image