Governor MP श्री लालजी टंडन ने गरीबों को वितरण के लिये राजभवन में बनाये जा रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Governor MP श्री लालजी टंडन ने गरीबों को वितरण के लिये राजभवन में बनाये जा रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।उन्होंने आज सुबह राजभवन के रसोई घर में भोजन पैकेट में रखी जाने वाली खाद्य सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने भोजन निर्माण में स्वच्छता और शुद्धता की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही, रसोई घर और पैकिंग व्यवस्थाओं की शुद्धता, स्वच्छता और सेनेटाइजेशन की व्यवस्थाएँ देखी। राज्यपाल ने भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता भी जानी।


राज्यपाल श्री टंडन ने भोजन निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को स्वच्छता के नियमों का कड़ा पालन करने और शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से संघर्ष के इस दौर में हम सबका यह दायित्व है कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। उन्होंने कहा कि राजभवन द्वारा भोजन वितरण व्यवस्था सांकेतिक पहल है ता‍कि समाज के समर्थ व्यक्ति इससे प्रेरणा लेकर गरीब, वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति के सहयोग और मदद का दायित्व स्वीकार करें।


राज्यपाल ने राजभवन कर्मियों से कहा कि संकटकाल में आपकी सेवा वास्तव में राष्ट्र की सेवा है। उन्होंने कहा कि भोजन तैयार करने की आकस्मिक व्यवस्थाओं की तैयारी रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर राजभवन प्रशासन को तत्काल और अधिक भोजन के पैकेट उपलब्ध करा सके।
#JasamparkMP 
#MPFightsCorona


Popular posts
दमोह -बस में मिली कोरोना पॉजिटिव महिला कलेक्टर तरुण राठी मौके पर मौजूद भोपाल से मजदूरों को लेकर निकली थी बस....
Image
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि इस संकट और कष्ट के समय हम मजदूरों के साथ खड़े हैं।
Image
जमीन विवाद . दो चचेरे भाई पर धारदार हथियार से हमला, एक युवक की मौत, दूसरे 16 साल के लड़के की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर, पुलिस मौके पर पहुंची
Image
कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव व जागरूकता हेतु पुलिस टीम कंटेन्मेंट इलाकों ने मोटरसाइकिल से कर रही पेट्रोलिंग-*
Image
गरीबों, मजदूरों, किसानों के खातों में 16 हजार 489 करोड़ ट्रांसफर किये गये सरकार ने गरीबों के लिए खोला खजाना – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image