*कोरोना का हॉट स्पाट बन रहे इंदौर के नेहरू नगर में सख्ती*

*कोरोना का हॉट स्पाट बन रहे इंदौर के नेहरू नगर में सख्ती


 इंदौर ९ मई ।
 कोरोना वायरस की चपेट में एमआईजी थाना क्षेत्र का नेहरू नगर भी आ गया है। एकाएक यहां पर इस बीमारी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के चलते यह क्षेत्र हॉट स्पाट बनता जा रहा है। नेहरू नगर में आज अलसुबह से पुलिस की सख्ती देखी गई। पुलिस गलियों में पहुंची और बिना वजह घरों से बाहर निकले लोगों को सजा दी। उधर, नेहरू नगर में ही एक अस्पताल के डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव होने के चलते अस्पताल को भी सील कर दिया गया है। नेहरू नगर की गली नंबर दो में एक ही परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा सात अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए।रिपोर्ट आते ही एसडीएम, तहसीलदार व स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके घर पहुंची और जानकारी मांगी कि वे किसी से मिले तो नहीं। इनके पड़ोसियों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही इन पर निगरानी रखी जाएगी। नेहरू नगर में नए मरीजों के मिलने के बाद एमआइजी थाना क्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 80 हो गई है। नेहरू नगर की आधी से ज्यादा गलियों को कंटेनमेंट एरिया में तब्दील किया गया है। यहां बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है। आज अलसुबह से थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ गलियों में घूमते नजर आए। इस दौरान जो भी बिना पास के और बिना वजह सड़क पर घूमता मिला, उसे सड़क पर ही सजा दी गई। वहीं अनाउंसमेंट कर लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों में ही रहें। वहीं नेहरू नगर में जिस परिवार के 10 सदस्य पॉजिटिव मिले हैं, उन्हें तुरंत अस्पताल भेज दिया गया है। मरीजों में एक व्यापारी है। ऐसे में आशंका है कि संक्रमण नोट या बाहरी व्यक्ति के माध्यम से आया है।...


Popular posts
गरीबों, मजदूरों, किसानों के खातों में 16 हजार 489 करोड़ ट्रांसफर किये गये सरकार ने गरीबों के लिए खोला खजाना – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
दमोह -बस में मिली कोरोना पॉजिटिव महिला कलेक्टर तरुण राठी मौके पर मौजूद भोपाल से मजदूरों को लेकर निकली थी बस....
Image
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि इस संकट और कष्ट के समय हम मजदूरों के साथ खड़े हैं।
Image
कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव व जागरूकता हेतु पुलिस टीम कंटेन्मेंट इलाकों ने मोटरसाइकिल से कर रही पेट्रोलिंग-*
Image
मीलों लंबा सफर पैदल-पैदल चल कर घर पहुंचने की जद्दोजहद. रायपुर
Image